द कपिल शर्मा फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी की गई। और उनकी कार पर हमला भी हुआ है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जानकारी देकर फिर डिलीट कर दी है। आइए जानते है पूरा मामला।
द कपिल शर्मा फेम एक्ट्रेस के साथ मुबंई में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। दरअसल, भीड़ ने दिनदहाड़े उनकी कार को खेर लिया। और उनके साथ बदसलूकी की गई। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। बता दें, कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उनकी ‘ऑन-स्क्रीन’ वाइफ सुमोना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस शो के कारण ही उन्हें लोकप्रियता हासुल की है। एक्ट्रेस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया- ‘हम मुंबई के कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रहे थें, तभी हम पर अचानक प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। हमारे साथ ऐसा एक नहीं, बल्कि दो बार हुआ और ये सबकुछ सिर्फ 5 मिनट के भीतर घटा।’

गौरतलब है कि घटना के बाद एक्ट्रेस ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है। इसके लेकर कहा कि ‘वह बॉम्बे में कई वर्षों से हैं। उन्हें कभी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। मगर पहली बार उन्हें यहां पर अनसेफ फील हो रहा है। एक टैक्स भरने वाला नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं ये सब देख कर बहुत परेशान हूं। हम शासन के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।’ बता दें, सुमोना चक्रवर्ती टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही अभिनेत्री ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘मन'(1999) से बॉलीवुड में कदम रखा।