✍️ परवेज अख्तर/सीवान
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में गुरुवार की देर रात चाकू मारकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान कन्हौली निवासी शैलेश कुमार सिंह, उनका पुत्र उत्सव सिंह और राजवर्धन सिंह के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि देर रात शैलेश सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर बिना किसी बात के चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके बेटे उत्सव और गांव के ही राजवर्धन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान हमलावर ने उन दोनों पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Advertisements








