भगवानपुर हाट/सिवान:– करंट की चपेट में आने से एक की मौत

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान गांव के ही महेश यादव के रूप में हुई जबकि घायल लखन यादव की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महेश यादव एवं गायत्री देवी बगल के गांव में दही बेचने जा रहे थे। इस दौरान मत्स्यपालन केंद्र के समीप धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने पर झटका लगने से गायत्री देवी दूर जा गिरी। वहीं उसके पीछे चल रहे महेश यादव भी उसी तार की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram