सिवान में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। सिवान में बिस्किट का लालच देकर एक ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया हैं। दुष्कर्म का प्रयास बच्ची के पड़ोसी ने ही किया हैं। पीड़िता की मां के तत्परता के चलते बच्ची बच सकी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया हैं।पूरा मामला सिवान जिला के महादेवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी मुहल्ले की हैं। आरोपी विनोद कुमार भी बरईपट्टी का ही निवासी हैं। पीड़ित ढाई वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ यहां किराए के मकान में रहती हैं। पीड़िता बिहार के मधेपुरा जिला का निवासी हैं। पीड़िता के पिता सिवान में 6 वर्षों से रहकर ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं। वही आरोपी भी उसी कैंपस में किराए के मकान में रहता हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि वो जब करीब 5 वर्ष पहले यहां रहने आए तब आरोपी विनोद कुमार यहां पहले से रहता था। दिनांक 09 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे के आस पास आरोपी विनोद कुमार ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के लिए घर में बुलाया। कुछ देर बाद बच्ची की मां को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब बच्ची की मां उस रुम के पास जाकर देखी तो पता चला कि रुम अंदर से बंद हैं। इसके बाद रुम खुलवाया गया तो बच्ची बदहवास हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तब तक आरोपी को पकड़ा गया था। वही कुछ लोगों ने आरोपी को भगा दिया। पुलिस ने बच्ची को लेकर मेडिकल जांच कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।



वही सिवान एसपी मनोज तिवारी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कल से ही पुलिस की एक टीम बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही हैं। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







