सिवान:– गांधी जी की जयंती पर MLC बिनोद जायसवाल ने लोगों को किया सम्मानित। सरकार पर साधा निशाना

Share

सचिन कुमार की रिपोर्ट…

सिवान :– महात्मा गांधी की जयंती पर आज महाराजगंज के गांधी शांति उद्यान में बिहार विधान परिषद के सदस्य बिनोद कुमार जायसवाल ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को, महाराजगंज के वरिष्ठ नागरिकों को विधान पार्षद द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल, कमलेश कुशवाहा, पूर्व विधायक मानिक चंद्र राय के पुत्र रविन्द्र राय, मुखिया वीरेंद्र साह, मोहन कुमार पद्माकर, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, उमत मियां, शिव जी प्रसाद के साथ कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Advertisements

https://www.facebook.com/share/v/19xbzvKSb3/

एमएलसी विनोद जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर हम लोग एक सभा का आयोजन किए थे और आज का दिन काफी सुखद है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ दशहरा भी है सभी लोग कलश का स्थापना किए थे लोग दशहरा का उत्सव भी मना रहे हैं। आज महापुरुष लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिवस है जो इस देश के प्राइम मिनिस्टर रहे हैं जिनके समय में देश में काफी एग्रीकल्चर के क्षेत्र में डेवलप किया था। देश गरीबी की स्थिति में थी लोग भूखे मर रहे थे उस समय इन्होंने नारा दिया था जय जवान जय किसान और इन्होंने लोगों से अपील किया था कि आप दिन का खाना ना खाएं क्योंकि उसे समय इंडिया अमेरिका के रहमो करम पर था और सुनने में आता है कि अमेरिका ने कुछ समय तक खाना देना इंडिया को बंद कर दिया था और एक तरह से देखा जाए तो पूरे देश में भुखमरी की स्थिति हो गई थी और उनका नारा देखकर सबसे पहले पंजाब ने उस चैलेंज को स्वीकार किया और देश में सबसे ज्यादा उत्पादन किया।

महात्मा गांधी जी के बारे में जानते हैं कि सत्याग्रह आंदोलन जब करते थे जब वह आंदोलन करते थे तो पूरा ब्रिटिश साम्राज हिल जाता था। बिना अस्त्र के वे अहिंसा के बल पर हमारे भारत जैसे बड़े देश को आजादी दिलवाई, देश उनके योगदान को नहीं भूलेगा।उन्होंने आगे कहा कि आज यहां जो स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े हुए लोग हैं और जो महाराजगंज के प्रतिष्ठित लोग हैं सबको सम्मानित किया गया है। उनके जयंती को देखते हुए उनके आदर्शों पर चलने का अपील किया जा रहा है। आज देश दिशा भटक चुका है, आज देश गोडसे मानने वाले लोग देश पर शासन कर रहे हैं जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की थी और देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। लोगों को मैं इस सभा के माध्यम से यह दिखलाना चाहते हैं कि आज भी इंडिया के जो आजादी का सपना था वह आज भी अधूरा है। आज भी लोगों भूखे मर रहे हैं और देश में 80 करोड लोगों को अनाज मुहैया कराया जा रहा है इससे साबित हो रहा है कि देश में गरीबी भुखमरी गई नहीं है सरकार के रहमो करम पर यह देश चल रहा है यह देश के लिए बहुत गलत स्थिति है। एमएलसी विनोद जायसवाल ने आगे कहा कि विश्व आज ऊंचाइयों को छू रहा है और हमारा देश गरीबी रेखा के नीचे जी रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram