MLC बिनोद जायसवाल ने किया ऐसा काम, लोगों ने कहा– हजारों लोगों की आस्था का सवाल

Share

सिवान :– जिला के हुसैनगंज प्रखंड के पचरुखी अंचल के पूर्वी हरिहांस स्थित नवलपुर गांव में एमएलसी विनोद जायसवाल ने एक छठ घाट निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत एक छठ घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त किया। एमएलसी विनोद जायसवाल ने कहा कि यहां छठ घाट की जरूरत थी। लोगों ने इस बारे में मुझे जानकारी दी की यहां काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर छठ पूजा करते हैं। जरूरत को देखते हुए यहां छठ घाट का निर्माण के लिए मैने ये योजना यहां दी हैं।

वही स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार यादव ने कहा कि हमारे विनोद जायसवाल जी जो एमएलसी साहब ऐसा एमएलसी हमलोग आज तक नहीं देखें हैं। इसके पहले हमलोग ये भी नहीं जानते थे कि एमएलसी होता है लेकिन जब से ये एमएलसी हुए है तब हमारे पंचायत क्या कहे पूरे सिवान जिला में हर तबके के लोगों के साथ इनको मोहब्बत है और इन्होंने आज नवलपुर गांव में छठ निर्माण का काम किया इसमें हजारों हजारों लोग का आस्था जुड़ा हुआ हैं। आज तक कोई हमारे सिवान जिला के पहले कौन एमएलसी थेहम लोग जानते ही नहीं थे लेकिन विनोद जायसवाल ने इतना शानदार काम कर रहे है वो तारीफ के काबिल हैं।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram