सिवान :– हुसैनगंज के ग्राम पंचायत राज सिधवल मे गायत्री मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उनके उत्तम स्वास्थ्य के कामना के लिए हवन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में अजय जमवाल ने कहा कि देश को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के बाद दूसरा ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को सिद्ध किया है। पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित है। नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की चिंता की है। उन्होंने देश के प्रधान सेवक के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। उनके प्रधानमंत्री बनने से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

वही कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सिवान जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि आज यह हवन और यज्ञ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य रहने के लिए हम सभी लोगों ने मिलकर किया है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री जी को लम्बी आयु और उच्चतम स्वास्थ्य प्रदान करें। प्रधानमंत्री जी देश के सर्वप्रिय लोकप्रिय नेता हैं प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामना और ढेरो बधाई। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया और एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया।









