प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हवन कर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए की गई कामना

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विविध गतिविधियां की गई। इसी क्रम में हुसैनगंज प्रखंड के पंचायत राज सिधवल स्थित गायत्री मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीर्घायु और उनके उत्तम स्वास्थ्य के कामना को लेकर हवन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी शामिल हुए।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान अजय जमवाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के बाद देश को दूसरा ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को सिद्ध कर चुके हैं। पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित है। नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की चिंता की है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री को लंबी आयु और उच्चतम स्वास्थ्य प्रदान करें। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी मैदान पोखरा के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। बताया कि प्रधानमंत्री का संदेश था कि प्रकृति के लिए हमें योगदान देना है और हमें अपनी इस धरा को बचाना हैं। हमें एक पेड़ अपने मां के नाम लगाना है। एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रूपल आनंद सहित दर्जनों महिलाओं ने पौधारोपण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। टीम द्वारा संध्या के समय दुर्गा मंदिर में दीपाेत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अर्चना गुप्ता, शर्मिला देवी, डिंपल देवी, नीलम मिश्रा, रश्मि गिरी, आदि लोग शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram