भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि आरजेडी -कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री जी के माँ को गाली दी गई लेकिन ‘मोहब्बत के ठेकेदारों ’ ने एक शब्द नहीं बोला। दरभंगा में जो घटना घटी वह इंडी गठबंधन के चरित्र और उनके संस्कारों की झलक है। पप्पू… करे ना चाकरी , तेजू… करे ना काम, बिगड़ैलों को क्या पता , संस्कार का नाम। अब तक इंडी वालों की चुप्पी उनका अहंकार दिखाता है। इस अहंकार का जवाब बिहार की जनता देगी। एक प्लान के तहत आदरणीय प्रधानमंत्री जी की माँ को गाली दी गई। इस घटना ने बिहार को शर्मसार किया है। महिलाओं को अपमानित करने का राजद-कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। इस घटना से पूरे देश की माँ-बहनें आहत हैं। राहुल तिवारी ने कहा कि इस घटना ने बिहार की माताओं-बहनों को 20 साल पुराने जंगलराज की याद दिला दी। शिल्पी जैन कांड, चंपा विश्वास कांड, और सिवान में दो बेटे को तेजाब से नहला कर मां की गोद सुनी कर देने वाली घटना को नजरअंदाज करने वाले लालू प्रसाद यादव आज भी मौन हैं। बिहार की जनता आपके मौन का जवाब देगी। जंगलराज में महिलाएं दहशत में जीती थीं, घर से बाहर नहीं निकलती थीं। लेकिन आज एनडीए के सरकार में महिलाएं बिहार के विकास में भागीदार बनी हैं। जीविका जैसे कार्यक्रम, नौकरियों में महिला आरक्षण देकर महिलाओं को अधिकार दिया गया है। जिसने बिहारी डीएनए को गाली दी, मतलब बिहार की माताओं को गाली दी उसी नेता को बिहार बुलाया गया और फिर मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई। ये बातें बिहार भूलेगा नहीं। पहले महिलाएँ अपहरण, हत्या और बलात्कार उद्योग की शिकार बनती थीं लेकिन आज उद्यमी योजनाओं, जीविका, ‘लखपति दीदी ’, नौकरी में 25% आरक्षण, पंचायत राज में 50% आरक्षण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाएँ बिहार को आगे बढ़ा रही हैं।
प्रधानमंत्री जी के द्वारा बिहार को दी गयी सौगातें:

●पिछले 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को 14 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपये विकास परियोजना ओं के लिए दिए हैं।
● विकसित बिहार की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री जी ने 22 अगस्त को गया जी की पावन धरती से 13,000 करोड़ रुपए की विभिन्न लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
● प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया इससे देश का गौरव बढ़ा दुनिया ने भारत की शक्ति पहचाना।







