सिवान :– सरयू नदी में लगातार उफान जारी

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

गुठनी (सिवान) : जिले के दक्षिणी छोर से बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। नदी का लगातार जलस्तर में हो रहे वृद्धि के कारण फिर से किनारे बसे गांव के लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। हालत यह है कि नदी का पानी फिर से किनारे के निचले इलाकों में धान की खेतों में घुसना शुरू कर दिया है। बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर सरयू नदी का जलस्तर दरौली में 60. 92 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित किया गया है अर्थात दरौली में सरयू नदी खतरे के निशान से करीब 0.20 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 56.75 मीटर दर्ज किया गया। जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित किया गया है अर्थात सिसवन में सरयू नदी खतरे के निशान से 0.28 मीटर नीचे बह रहीं है। वहीं बाढ़ विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भी पानी बढ़ने की संभावना है। वहीं ग्रामीणों की माने तो अब सरयू नदी का पानी बढ़ने से नुकसान ही संभव है। अधिकांश स्थानों पर धान की खेतों में बालियां निकलने लगी है, जो बाढ़ के पानी से प्रभावित होगा। इससे धान के फसल का नुकसान होना लगभग तय हो जाएगा। बाढ़ विभाग के एसडीओ अमजद अली ने बताया कि नदी का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हुआ है। लोगों को सचेत व सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram