✍️ परवेज अख्तर/सीवान
महाराजगंज (सिवान) : भाजपा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर शहर के प्रसिद्ध जरती मां मंदिर परिसर की साफ सफाई की। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुड़िया कुमारी, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भाजपा की सुप्रिया जायसवाल आदि ने पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। उनका जन्मदिन इस बार पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रहा है। साथ ही कहा कि लोगों को इसके लिए भी जागरूक किया जाएगा।
Advertisements










