सिवान :– डा. रामेश्वर कुमार बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

सिवान : हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रामेश्वर कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी, बिहार चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब जिले के किसी डाक्टर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के उपलक्ष्य में भाजपा परिवार के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. रामेश्वर कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डा. सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और कर्तव्य का विषय है। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और संगठन की मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक सदर व्यास देव प्रसाद, मनोज सिंह, धनंजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram