सिवान:– 32 वर्षों से रक्तदान कर रहे नीलेश वर्मा नील को अयोध्या में किया गया सम्मानित

Share

सिवान:– अयोध्या की पावन नगरी श्रीराम जन्मभूमि पर राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2025 का भव्य आयोजन रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या (उ.प्र.) द्वारा किया गया। इस विराट समारोह में पूरे भारतवर्ष के रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सिवान, बिहार की सबसे पुरानी रक्तदान संस्था “सिवान ब्लड डोनर क्लब” के संस्थापक अध्यक्ष नीलेश वर्मा “नील” जी को उनकी 32 वर्षों की निरंतर रक्तदान एवं समाज सेवा की अद्वितीय यात्रा हेतु अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. अंजू सिंह जी एवं प्रबंधक राजेश चौबे जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। पूरे देश से आए रक्तवीरों के इस अद्भुत संगम का साक्षी बना दर्शन नगर..

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram