✍️ परवेज अख्तर/सीवान
सिवान: अप बाघ एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को करीब सात घंटे की देरी से सिवान जंक्शन पहुंची। वहीं इसके साथ कई ट्रेनें घंटों लेट से पहुंची। इसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। यात्रियों को घंटों जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जंक्शन पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हुई। मिली जानकारी अनुसार 13020 बाघ एक्सप्रेस छह घंटे, 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस चार घंटे 46 मिनट, 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी सिवान जंक्शन पहुंची। वहीं 13508- गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस निरस्त शनिवार को निरस्त रही।
Advertisements








