सिवान में आकाशीय बिजली से मौत, 1 महिला की मौत, दूसरी महिला झुलसी

Share

सिवान में बिजली गिरने से एक महिला की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसी। घटना सिवान जिला के रघुनाथपुर क्षेत्र के गभीरार पंचायत स्थित गभीरार चंवर की हैं जहां बकरी चराने के दौरान बरसात होने लगी इसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सुचना पाकर आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों महिलाएं को घटना स्थल से रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित किया व दूसरी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल महिला का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

वही मृतक महिला की पहचान रामायण महतों को 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है जबकि घायल महिला की पहचान ध्रुव महतों की 50 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई हैं। दोनों महिलाएं गभीरार गांव निवासी हैं। इस घटना में दो बकरी की भी मौत हुई है। घटना आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस भी पहुंची और शव को कागजी कार्रवाई करते हुए सिवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं वही घायल महिला का इलाज चल रहा हैं।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram