✍️ परवेज अख्तर/सीवान
सिवान: महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी में मंगलवार की सुबह बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई, इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान रवि कुमार व मनोज साह के रूप में हुई है। रवि ने बताया कि मेरा बच्चा खेल रहा था, तभी पड़ोस के बच्चों से विवाद हो गया। जब हम लोग पूछताछ करने गए तो उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
Advertisements









