सिवान :– बदमाशों की गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

सिवान:– असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर में 24 सितंबर की देर शाम तेज गति से बाइक चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने गांव के राहुल साहनी को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा था जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह गांव लाया गया। इस घटना को ले ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह दरौली-असांव- रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर तियर मोड़ के समीप सड़क पर शव रख सड़क जाम कर दिया। साथ ही सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीण मृतक के स्वजन को मुआवजा तथा इस घटना में संलिप्त आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले में मृतक राहुल साहनी की मां ने 25 सितंबर को असांव थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी, लेकिन पुलिस अभी तक के किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ग्रमीण प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे तथा पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। सड़क जाम सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहा। इस कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता और वे दूसरे रुट से जाते दिखे।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram