सिवान: धनौती थाना क्षेत्र के मकरियार गांव में शुक्रवार को बंदर ने दो लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम घायल रसिया देवी को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया जबकि संजय यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय यादव अपने दरवाजे में बैठे हुए थे, तभी बंदर आया और उनके पास बैठ गया। इसके बाद उसने उन्हें काट लिया। वहीं कुछ देर बाद रामरसिया देवी को भी बंदर ने काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद बंदर के डर से स्थानीय लोग भयभीत हैं।








