सिवान :– दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Share

✍️ परवेज अख्तर/सीवान

सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के समीप रविवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बड़हरिया निवासी अभिषेक कुमार, विजय कुमार व महादेवा थाना क्षेत्र के ओरमा निवासी अनूप साह के रूप में हुई है। घायल अभिषेक ने बताया कि हमलोग एक बाइक पर होकर शहर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक बाइक ने धक्का मार दिया। इससे हम दोनों घायल हो गए।

Advertisements

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram