✍️ परवेज अख्तर/सीवान
सिवान : लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गंडक नहर के पास से पुलिस ने हथियार व गोली के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मगही निवासी राजू कुमार व विकास कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कट्टा व पांच गोली को बरामद किया है। इस मामले में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 17 सितंबर को लकड़ी नबीगंज थानान्तर्गत गश्त के क्रम में गोपालपुर गंडक नहर के पास दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पुछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में दोनों युवकों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा एवं पांच कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में लकड़ी नबीगंज थाना कांड संख्या 528/25 दर्ज किया गया है।
Advertisements










