सिवान : भाजपा नेता सह नवलपुर पंचायत के पूर्व सरपंच शिवलाल शर्मा का निधन उनके पैतृक गांव में सोमवार की रात हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। शिवलाल शर्मा नवलपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। वे भाजपा के सक्रिय नेता भी थे। उनके मुखर प्रवृति के कारण उन्हें भाजपा बड़हरिया मंडल का दो बार अध्यक्ष बनाया गया था। शिवलाल शर्मा ने मुखर होकर भाजपा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी स्वीकार किया और बड़हरिया में भाजपा की नींव को मजबूत करने का अथक प्रयास किया। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त की है।









