✍️ परवेज अख्तर/सीवान
सिवान: एसपी मनोज कुमार तिवारी ने चार पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विजय कुमार चौधरी को नगर थानाध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर एसपी ने पत्र भी जारी कर दिया है। जारी पत्र में एसपी ने बताया कि जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अंकित थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक राजू कुमार थानाध्यक्ष नगर को डीआईयू, पुलिस निरीक्षक विजय कुमार चौधरी थानाध्यक्ष रघुनाथपुर को थानाध्यक्ष नगर, पुलिस निरीक्षक विजय कुमार यादव पर्यवेक्षी पदाधिकारी अंचल कार्यालय मुफस्सिल को डीआईयू एवं पुलिस निरीक्षक डा. मनोज कुमार साइबर थाना को थानाध्यक्ष रघुनाथपुर बनाया गया है।








