✍️ परवेज अख्तर/सीवान
महाराजगंज (सिवान) : अनुमंडलीय अस्पताल में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस दो अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान एक देशव्यापी स्वास्थ्य पहल है। यह अभियान पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। पोषण माह के अंतर्गत आयोजित यह माह भर चलने वाला अभियान पोषण के प्रति जागरुकता को समर्पित है। यह अभियान मजबूत परिवारों और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। सिविल सर्जन ने कहा कि इस अभियान की गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं, किशोर लड़कियों और बच्चों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है। संचारी और गैर-संचारी रोगों के लिए जांच की सुविधा देना ,पोषण और स्वच्छता पर स्वास्थ्य परामर्श और जागरुकता सत्र आयोजित करना, टीकाकरण और बच्चों के स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करना है।








