✍️ परवेज अख्तर/सीवान
भगवानपुर हाट (सिवान) : महम्मदा गोली कांड के फरार मुख्य आरोपितों में एक को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर 30 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई के बाद एक अक्टूबर को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है। इस कांड में कुल नौ लोग नामजद किए गए हैं। इसमें पुलिस घटना के दिन सात सितंबर को ही दो आरोपित शिवकुमारी देवी एवं कृति कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। अन्य आरोपित फरार फरार बताए जाते हैं।
Advertisements








